अध्याय 6 · 1 मिनट का पठन · 1 मिनट का श्रवण
आगे
पवित्र जीवन बितानेवाले इन पुरुषों के साथ चुने हुओं की एक बड़ी भीड़ भी जुड़ गई, जिन्होंने डाह के कारण बहुत-से अपमान और यातनाएँ सहकर हमारे लिये एक अति उत्तम उदाहरण छोड़ा। डाह ही के कारण वे स्त्रियाँ, जिन्हें दानाइदों और दिर्काओं के रूप में सताया गया, भयंकर और अकथनीय यातनाएँ सहने के बाद दृढ़ता के साथ अपने विश्वास की दौड़ पूरी कर गईं, और शरीर से निर्बल होते हुए भी उत्तम प्रतिफल पाया। डाह ने पत्नियों को उनके पतियों से अलग कर दिया है, और हमारे पिता आदम के उस वचन को बदल डाला है, “अब यह मेरी हड्डियों में की हड्डी और मेरे माँस में का माँस है।” डाह और झगड़े ने बड़े-बड़े नगरों को ढा दिया है और शक्तिशाली जातियों को जड़ से उखाड़ फेंका है।