अध्याय 12 · 2 मिनट का पठन · 2 मिनट का श्रवण
विश्वास और पहुनाई के प्रतिफल
अपने विश्वास और पहुनाई के कारण राहाब वेश्या बचाई गई। क्योंकि जब नून के पुत्र यहोशू ने भेदियों को यरीहो भेजा, तो उस देश के राजा को पता चल गया कि वे उनके देश का भेद लेने आए हैं, और उसने उन्हें पकड़ने के लिये लोग भेजे, कि पकड़े जाने पर वे मार डाले जाएँ। परन्तु पहुनाई करनेवाली राहाब ने उन्हें अपने यहाँ ठहराकर अपने घर की छत पर सन के डंठलों के नीचे छिपा दिया। और जब राजा के भेजे हुए लोग आए और कहा, “तेरे पास कुछ पुरुष आए हैं जो हमारे देश का भेद लेने आए हैं; उन्हें बाहर ले आ, क्योंकि राजा की यही आज्ञा है,” तो उसने उन्हें उत्तर दिया, “जिन दो पुरुषों को तुम ढूँढ़ते हो, वे मेरे पास आए तो थे, परन्तु तुरन्त फिर चले गए, और जा चुके हैं,” और इस प्रकार उसने भेदियों का पता उन्हें न दिया। तब उसने उन पुरुषों से कहा, “मुझे तो निश्चय है कि यहोवा ने तुम लोगों को यह नगर दिया है, क्योंकि तुम्हारा भय और आतंक इसके निवासियों पर छा गया है। इसलिए जब तुम इसे ले लो, तो मुझे और मेरे पिता के घराने को सुरक्षित रखना।” उन्होंने उससे कहा, “जैसा तूने हमसे कहा है वैसा ही होगा। इसलिए जैसे ही तुझे पता चले कि हम निकट आ गए हैं, तू अपने सारे परिवार को अपनी छत के नीचे इकट्ठा कर लेना, और वे बचे रहेंगे; परन्तु जितने तेरे घर के बाहर पाए जाएँगे वे नाश होंगे।” इसके अतिरिक्त उन्होंने उसे यह चिन्ह भी दिया कि वह अपने घर से लाल रंग की डोरी लटका दे। और इस प्रकार उन्होंने प्रगट कर दिया कि जितने परमेश्वर पर विश्वास और आशा रखते हैं, उन सबके लिये प्रभु के लहू के द्वारा छुटकारा बहेगा। प्रियों, तुम देखते हो कि इस स्त्री में न केवल विश्वास, वरन् भविष्यद्वाणी भी थी।